205 पव्वे समेत महिला तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। नववर्ष करीब है, नववर्ष मेंं शराब की खपत बढ़ जाती है। खपत बढऩे पर नकली शराब का धंधा जोर पकड़ लेता है। मिलावट होने से शराब जहरीली हो जाती है, जिसे पीने पर मृत्यु होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी कारण प्रदेश में अवैध शराब का धंधा रोकने के लिए आबकारी विभाग विशेष अभियान चला रहा है। जिला स्तर पर छापेमारी व धरपकड़ की कार्रवाई चल रही है। विशेष सतर्कता अभियान में आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए छापेमारी की कार्र्रवाई में महिला तस्कर को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। हरियाणा से अवैध रूप से शराब से सस्ते दाम पर खरीदकर क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी करने वाली महिला को आबकारी विभाग और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला के पास से हरियाणा मार्का 205 देशी पव्वे शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली के निर्देश पर आबकारी निरीक्षकों द्वारा अवैध रूप से शराब तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-3 की आबकारी निरीक्षक सीलम मिश्रा ने लोनी बॉर्डर थाने के दारोगा आशुतोष तरार, बलवीर, मदनपाल टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुखबिर की सूचना पर अमित विहार से हरियाणा से देशी शराब खरीदकर क्षेत्र में तस्करी करने वाली महिला को हरियाणा मार्का 205 पव्वे देशी शराब समेत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि हरियाणा से देशी शराब खरीदकर क्षेत्र में राहगीरों को बेचती है। लोनी बॉर्डर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज महिला तस्कर को जेल भेजा गया। सेक्टर-3 की आबकारी निरीक्षक सीलम मिश्रा ने बताया अवैध शराब का धंधा रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम 24 घंटे सक्रिय है। छापामारी का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
















