सैनेटाइजेशन-फॉगिंग पर फोकस: महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते नगर निगम द्वारा बचाव के लिए शहर में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शहर में कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के सभी 100 वार्डों में अभियान चलाकर रोजाना सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके नोडल अधिकारी अपर नगरायुक्त शिव पूजन यादव को बनाया गया है। इनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। अगर कहीं किसी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग नहीं हुआ है तो इनके नंबर पर संपर्क कर सकते है। तत्काल शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण कराया जाएगा। सोडियम हाइपो क्लोराइड को पानी में मिलाकर लगातार सैनिटाइेशन किया जा रहा हैं। शहर के लोगों से अपील है कि बिना वजह घरों से बाहर न निकले। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि नगर निगम के नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए है। क्षेत्र मेंं साफ-सफाई से लेकर कूड़ा निस्तारण, हिंडन मोक्ष स्थली श्मशान घाट, सैनिटाइजेशन से संबंधित कोई भी समस्या है तो नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।