आत्मा गर्वेनिंग एवं कृषक उत्पादक संगठन की बैठक
गाजियाबाद। आत्मा गर्वेनिंग एवं कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के तहत जिला स्तर पर परियोजना के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषक उत्पादक संगठन का जिले के प्रत्येक विकास खंड में गठन होना जरूरी हैं। बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, चंचल गौतम, कृषि रक्षा अधिकारी, उप-संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, किसान प्रमोद, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मी जनकल्याण सेवा संस्था की सचिव नीलम त्यागी आदि मौजूद रहीं। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी। सीडीओ अस्मिता लाल ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुरक्षा समूह महिला का गठन किया जाए। इसमें पशु पालन, गन्ना, उद्यान, मत्स्य विभाग को अपने स्तर से एक-एक समूह बनाने के निर्देश दिए गए। समूह का गठन करने के लिए एनआरएलएम से सहयोग प्राप्त कर इन्हें बनाएं। आत्मा योजना अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत एक्सपोजर विजिट, किसानों को प्रशिक्षण आदि कार्य फरवरी के अंत तक लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड की चंचल गौतम ने कृषक उत्पादक संगठन के संबंध में जानकारी दी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड पर कम से कम एक एफपीओ का गठन अनिर्वाय है। विकास खंड मुरादनगर में गन्ना विभाग गठन करेगा। वहीं, रजापुर विकास खंड में उद्यान विभाग और विकास खंड भोजपुर में पशुपालन विभाग, विकास खंड लोनी में मधुमक्खी पालन से संबंधित एफपीओ का गठन किया जाए। सीडीओ ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक एफपीओ का गठन करने की कार्रवाई की जाए ताकि इसके जरिए कम से कम 300 किसानों की सहभागिता हो सके। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एफपीओ को अधिक से अधिक योगदान लिया जा सके।
















