जीडीए ने अवैध फ्लैट की छत को ध्वस्त किया

गाजियाबाद। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का अभियान निरंतर जारी है। इसके तहत बिल्डर द्वारा अवैध रूप से बनाए गए फ्लैट की छत को ध्वस्त कर दिया गया। ड्रिल मशीन चलाकर यह कार्रवाई की गई। प्रवर्तन जोन-7 के अंतर्गत वृंदावन गार्डन (साहिबाबाद) में यह कार्रवाई की गई। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। जीडीए प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि सहायक प्रभारी अधिशासी अभियंता आरबी सिंह,अवर अभियंता आदेश्वर प्रसाद,जीडीए पुलिस की मौजूदगी में भूखंड संख्या-122 वृंदावन गार्डन साहिबाद में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से बिल्डर द्वार बनाए गए फ्लैट की छत पर ड्रिल मशीन चलाकर छत को ध्वस्त कराया। इसके अलावा राजेंद्रनगर,राधेश्याम पार्क,ब्रिज विहार में अवैध रूप से बनाए गए फ्लैट को ध्वस्त करने के साथ सील भी किया गया था। अवैध निर्माण पर सख्ती के चलते अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी प्रवर्तन सीपी त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को जीडीए प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने वृंदावन गार्डन साहिबाबाद में फ्लैट की छत का ध्वस्त कराया। जीडीए प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए कई फ्लैट की छतों को ध्वस्त किया गया। इससे पूर्व राधेश्याम पार्क में बनाए गए अवैध रूप से फ्लैट की छत से लेकर फ्लैट को तोड़ा गया था। यहां पर प्रवर्तन जोन की टीम द्वारा एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से बनाए गए फ्लैट एवं उनकी छतों को तोड़ा गया हैं।