जीडीए ने कर्पूरीपुरम के 5 स्टॉफ क्वॉर्टर 3.50 करोड़ रुपए में बेंचे

गाजियाबाद। जीडीए द्वारा लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित नीलामी के तहत कर्पूरीपुरम के 5 स्टॉफ क्वॉर्टर 3.50 करोड़ रुपए में बेचे गए। जीडीए के फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार सिंह की अध्यक्षता में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर विवेकानंद सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज सागर, सहायक अभियंता आरबी सिंह आदि की मौजूदगी में शनिवार को हिंदी भवन में खुली बोली के तहत नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में जीडीए के कर्पूरीपुरम के 5 स्टॉफ क्वॉर्टर 3.50 करोड़ रुपए में बेचे गए। संपत्ति प्रभारी एवं अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि नीलामी में कर्पूरीपुरम के स्टॉफ क्वॉर्टर ही बेचने के लिए रखे गए थे। इनमें 5 स्टॉफ क्वॉर्टर 3.50 करोड़ रुपए में बेचे गए। वहीं, शुक्रवार नीलामी में 4.50 करोड़ में 3 भूखंड नीलामी में बेचे गए थे। नीलामी में मधुबन-बापूधाम समेत अन्य योजनाओं के करीब 300 भूखंड आवासीय, औद्योगिक एवं व्यवसायिक भूखंड बेचने के लिए रखे गए थे, मगर इनमें से मधुबन-बापूधाम योजना के 2 औद्योगिक भूखंड और नंदग्राम का एक आवासीय भूखंड समेत 3 भूखंड 4.50 करोड़ रुपए में नीलामी के तहत बेचे गए। जीडीए द्वारा प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को नीलामी का आयोजन किया जा रहा हैं।