गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई जारी है। इसके तहत 6 अवैध मकान-दुकानों को सील किया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश के आदेश पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में शिकायत मिली थी। जिस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई। जीडीए प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता अजय वर्मा एवं अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अवर अभियंता अशोक अरोड़ा, सुनील कुमार, महेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, संजय कुमार एवं जीडीए पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग कार्रवाई की गई।
जोन प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर में भूखंड संख्या एससी-201 में अवैध रूप से आवासीय भवन के निर्माण को सील किया गया। वहीं, खसरा नंबर-1105 रजापुर गांव में द्वितीय फ्लोर पर अवैध रूप से मकान का निर्माण,सी-28 मॉडल टाउन वेस्ट में साईबर कैफे की अवैध दुकान, सी-28 मॉडल टाउन वेस्ट में जनरल स्टोर की दुकान, कन्फैक्शनरी की दुकान, अमूल पार्लर दुकान को सील किया गया।
उधर, भूखंड संख्या-40 गली नंबर-1 विष्णु एंक्लेव में अवैध रूप से किए गए निर्माण को सील किया गया। सीलिंग की कार्रवाई से पहले इन अवैध निर्माण करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध रूप से अवैध निर्माण किए जाने के चलते नक्शा स्वीकृत नहीं होने पर इन्हें सील किया गया।
















