गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्राथमिकता पर विकास योजनाएं पूरी कराई जाएंगी। वहीं, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद आईएएस अधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि जीडीए की जो भी योजनाएं लंबित चल रही हैं, उन्हें पूरा कराने के साथ नई योजनाओं को भी विकसित कराया जाएगा। जीडीए को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। जीडीए के सभी जोनवार अवैध निर्माण की सूची तैयार कराकर उन्हें ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। वहीं, इन अवैध निर्माण के मामले में कोई भी मिलीभगत प्रतीत हुई तो संबंधित इंजीनियर व प्रभारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शासन ने 1 जनवरी को जीडीए की तत्कालीन उपाध्यक्ष कंचन वर्मा का यहां से तबादला करते हुए इन्हें उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया था। कृष्णा करूणेश वर्तमान में बलरामपुर के जिलाधिकारी थे। वर्ष-2011 बैच के आईएएस अधिकारी पूर्व में यहां पर मोदीनगर एसडीएम, एसडीएम सदर और मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीडीए की फाइनेंशियल कंडीशन को सुधारा जाएगा। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने जीडीए सचिव संतोष कुमार राय समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक करने के बाद उन्हें दिशा-निदेज़्श दिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से भली-भांति परिचित है, अवैध निर्माण को तोडऩे से लेकर योजनाओं को साकार कराना ओर जीडीए की फाइनेंशियल स्थिति सुधारने पर पूरा फोकस रहेगा।















