दिनेश गोयल का अंतरराष्ट्रीय वैश्य फाउंडेशन ने किया सम्मान

सैलरी का एक रूपया छोड़कर गरीबों की पढाई में होगा खर्च: दिनेश गोयल

गाजियाबाद। अग्रसेन भवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फाउंडेशन की जिला एवं महानगर गाजियाबाद टीम द्वारा सोमवार को नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ दिनेश गोयल ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दिनेश गोयल का पटका व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश बंसल, सिविल डिफेंस चिफवार्डन ललित जयसवाल,राष्ट्रीय बल भवन उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंधल, रामानंद गोयल, महेश चंद, अतुल जैन, देवेंद्र हितकारी, सुभाष गर्ग ने दिनेश गोयल को बधाई देते हुए कहा कि वैश्य समाज से दिनेश गोयल का विधान परिषद में सदस्य बनना वास्तव में गौरव की बात है। वैश्य समाज ने धीरे-धीरे राजनीति में पकड़ बनाना प्रारम्भ कर दिया है। अभी और गति लाने की आवश्यकता है। दिनेश गोयल अब विधान परिषद में देश हित मे पास होने वाले नियम कानूनों पर सहमति प्रकट करेंगे साथ ही वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। दिनेश गोयल ने अपनी जीत का श्रेय सभी को देते हुए कहा कि ये मेरी जीत नही है अपितु ये जीत आप सभी की जीत है। मैं विधान परिषद से मिलने वाली सैलरी में से एक रुपया छोड़ कर समस्त सैलरी को गरीब की पढ़ाई में खर्च करूंगा। मुरादनगर में घटित दर्दनाक घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान आदिनारायण गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सपना बंसल, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल, उदित मोहन गर्ग, विकास गर्ग, सीमा गोयल, सौरभ गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, विजय महेश्वरी, आशुतोष गुप्ता, रश्मि गुप्ता, नीरज गोयल, मनोज अग्रवाल, भारत गोयल, विपुल अग्रवाल, अमित गोयल, शशि गोयल, सौरभ जयसवाल, नरेंद्र बंसल, रमेश चंद गुप्ता, अजय गुप्ता, सोनू सिंधल, प्रदीप गर्ग, सोनू गोयल, बुद्ध प्रकाश गोयल, संदीप सिंधल, वीके अग्रवाल, ऋषभ जैन, अजय गर्ग, भारत अग्रवाल आदि वैश्य बन्धु उपस्थित रहे।