मई 2025 में चालू होगा गाजियाबाद का तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

-आवारा श्वानों के बंध्याकरण को नगर निगम देगा रफ्तार: नगर आयुक्त

उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत निराश्रित श्वानों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तैयार कर रहा है। जिससे प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक निराश्रित श्वानों का बंध्याकरण संभव होगा। 2025 के भीतर तीनो एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर सुचारू रूप से संचालित होंगे। नगर आयुक्त ने बताया विजयनगर जोन अंतर्गत सिद्धार्थ विहार में शहर का तीसरा एबीसी सेंटर बनाया जा रहा है। जिससे शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी और निराश्रित श्वानों की रोकथाम पर ओर अधिक प्रबल कार्यवाही होगी। तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत डॉग केयर सेंटर की स्थापना रहेगी। 2 करोड़ 43 लाख की लागत से इस केंद्र को बनाया जा रहा है।

जिसमें 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के अंतर्गत सुविधा को देखते हुए एबीसी केंद्र बनाया जाएगा। मेडिसिन रूम, सृजन रूम, प्रिपेयर रूम, ऑपरेशन थिएटर, रूम मेडिकल स्टोर, शौचालय व अन्य आवश्यकतानुसार केंद्र का निर्माण किया जाएगा। ग्रेप को ध्यान में रखते हुए चल रहे कार्यों को विराम भी दिया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया नवंबर माह के पहले सप्ताह में सिद्धार्थ विहार अंतर्गत तीसरे एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। जिसमें ग्रेप लागू होने पर रोक दिया गया। मई 2025 में 50 क्षमता का सेंटर तैयार होगा। जिससे क्षेत्र वासियों को लाभ प्राप्त होगा। महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम शहर हित में लगातार कार्य कर रहा है। निराश्रित श्वानो पर लगाम लगाने का कार्य रफ्तार पर लाने के लिए एबीसी सेंट्रो का सही संचालन हो प्राथमिकता पर ध्यान दिया जा रहा है।