हर घर तिरंगा अभियान: निगम ने तिरंगा यात्रा रैली निकाल किया समापन, शहीदों को किया नमन

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75वें आजादी महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का नगर निगम ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालकर समापन किया। महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निगम के एमबी गल्र्स स्कूल की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नगर निगम मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली।

नगर निगम द्वारा सफलता पूर्वक पूरे शहर में हर घर तिरंगा अभियान भव्य रूप से चलाया गया। इसमें पार्षदों का भी सहयोग रहा। पूरे शहर में आजादी का अमृत महोत्सव शांतिपूवर्क मनाया गया। नगर निगम के स्कूलों के बच्चों का भी इसमें विशेष योगदान रहा। छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी में एमबी गल्र्स स्कूल की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

नगर निगम सभागार में बुधवार को महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एमबी गल्र्स स्कूल की छात्राओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पर किए गए नुक्कड़ नाटक किया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर में एक सप्ताह तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य आयोजन किए गए। इसका बुधवार को पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर समापन किया गया। तिरंगा यात्रा को शहीद स्थल नवयुग मार्केट तक जाकर सभी शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण कर साप्ताहिक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का समापन किया गया।

स्कूल के छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महापौर एवं नगर आयुक्त ने स्कूली छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। महापौर ने एमबी गल्र्स स्कूल की प्रधानाचार्या हेमलता राजपूत एवं अध्यापिकाओं को उत्साहित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की, भव्य तिरंगा यात्रा में महापौर एवं नगर आयुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅॅ. मिथिलेश कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा, एमएनएलपी विवेक सिंह, सहायक लेखाधिकारी जेपी सिंह आदि की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एमबी गल्र्स स्कूल की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं के सहयोग से भव्य रैली नगर निगम मुख्यालय से शुरू कर देशभक्ति नारें लगाते हुए शहीद स्थल तक शहीदों को नमन करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव का समापन किया गया।