गाजियाबाद। कविनगर जी ब्लॉक आरडब्लूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार नागर, भाजपा नेता अशोक गोयल, दीपक वर्मा, महेंद्र गर्ग, संदीपन शर्मा, मनोज बंसल, तरुण मदान, प्रमोद कुमार गर्ग, शरद गर्ग, राज सिरोही, नीता भार्गव, साधना वर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वज रोहण किया। भाजपा नेता अशोक गोयल ने कहा राष्ट्रीय प्रतीक के मान सम्मान के लिए 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा की ओर पूरे देश में यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है। आजाद देश में आज हम सांस ले रहे हैं, वह योद्धाओं और शूरवीरों के बलिदान की वजह से है।

उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने भी देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें याद करते हुए पूरे देश में तिरंगा यात्रा शुरू की गई है। जो उन शहीदों को श्रद्धांजलि होगी। पार्षद राजकुमार नागर ने कहा कि एक स्वर और ‘एक भारत-सर्वश्रेष्ठ भारतÓ की परिकल्पना के साथ पूरा भारत अपनी आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर घर, हर कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फहराता हुआ दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमें अतीत की गौरवशाली विरासत के साथ जोड़ता है, जिस पर हर भारतवासी को गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस पर या तो बारिश होती है या फिर भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन आज जब देश ‘आजादी का अमृत महोत्सवÓ मना रहा है, तब सुहाना मौसम इस बात की गवाही दे रहा है कि प्रकृति भी परमात्मा के साथ मिलकर ‘आजादी का अमृत महोत्सवÓ कार्यक्रम के साथ हम सबको आशीर्वाद दे रही है।
















