हाथरस हादसा, मृतका के पति को एसडीएम सदर अरुण दीक्षित ने दी 2 लाख रुपए की सहायता राशि

गाजियाबाद। जिला हाथरस के सिकंदराराऊ में हुई घटना में मारे गए लोगों के साथ घायलों की आर्थिक मदद के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने 2.32 करोड़ रुपये जारी कर इसे मृतकों के मूल जिले के डीएम के खाते में हस्तांतरित कर दिया है। जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के अंतर्गत गांव फुलरई में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मौत का शिकार हुए मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी।

जिसके क्रम में शुक्रवार को गाजियाबाद की विमलेश पत्नी सुरेंद्र, निवासी लाल क्वाटर, बिहारीपुरा को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अरुण दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदत्त 2 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक मृतका विमलेश के पति सुरेंद्र को प्रदान की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने संवेदना प्रकट की और उनके परिवारजन को सांत्वना दी।