-मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात जरूरी : सीएमओ
गाजियाबाद। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भवतोष शंखधर के प्रयास से जिले में Emergency Situation के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ बैठक कर आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की है। सीएमओ ने बताया जनपद में छह-सात एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से दो एंबुलेंस यूपी गेट पर लगाई गई हैं। कहीं भी Emergency Situation होने पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग को हमेशा आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होता है। Emergency Situation पर सबसे पहली जरूरत एंबुलेंस की ही होती है। एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण किसी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके, इसके लिए आईएमए के साथ बैठक करके आपात स्थिति में एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया। आईएमए की ओर से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। छह-सात एंबुलेंस आपात सेवाओं के लिए हमारे पास आ गई हैं। इनमें से दो एंबुलेंस यूपी गेट पर लगाई गई हैं।
सीएमओ ने जनपद वासियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। इस मौसम में ठंडा और खट्टा खने से परहेज करें और मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास जलभराव न होने दें। जुलाई माह के दौरान चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय खासकर बच्चों को पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनाएं। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार या कोई अन्य पीड़ा होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने कहा कि उपचार से बचाव हमेशा ज्यादा अच्छा होता है, इस बात को हमेशा अपने जेहन में रखें।















