स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों को बांटी मेडिकल किट

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कोरोना संक्रमित मरीजों को अब मेडिकल किट और लीफलेट बांटे जा रहे है। कोरोना परीक्षण के लिए आए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बांटी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बताई गई दवाइयों की मेडिकल किट कोरोना संक्रमित मरीजों को मंगलवार से बांटने के लिए शुरूआत की गई। कोरोना संक्रमित और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के उपचार,सावधानी एवं सुझाव को लिखित रूप में पंपलेट के जरिए वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में मंगलवार सुबह 10 बजे जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.आरके गुप्ता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने शिक्षा विभाग की एसआरजी पूनम शर्मा की मौजूदगी में अभिनव,अनिल अग्रवाल,अंशू सिंह,संजय बघेल,युसूफ अली,दीपांशु गोयल, गौरव,हरीश कुमार,लक्ष्मण,देवकीनंदन,अरुण गुप्ता,हरीश कुमार,मईनुद्दीन,तनुज आदि को मेडिकल किट एवं पंपलेट देकर बूथों के लिए रवाना किया गया। जिले के सभी सरकारी कोविड-19 टेस्ट सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों एवं सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर की गठित टीम द्वारा मेडिकल किट वितरित की गई। इसके साथ ही कोरोना से बचाव एवं सावधानी बरतने के लिए पंपलेट वितरित किए गए। बूथों पर माइक की व्यवस्था की गई हैं। ताकि बूथों पर आने वाले लोगों को जानकारी दी जा सकें।