-मानव सेवा समिति ने 250 लोगों को बांटा निशुल्क भोजन
गाजियाबाद। सही मायने में तारीफ तो इनकी की जानी चाहिए। लॉकडाउन खत्म हुए करीब तीन माह हो चुके है। मगर लॉकडाउन के एक सप्ताह बाद से ही लोग उन लोगों की सेवा करते आ रहे हैं, जो रोज कमाते और खाते थे। लॉक डाउन भले ही समाप्त हो चुका है। मगर सभी काम काज ठप पड़े हैं। ऐसे में लोग पूरी तरह से खाली हो गए हैं। जब काम नहीं है तो रुपया कहां से मिलेगा। ऐसे लोगों की चिंता मानव सेवा समिति (इंदिरापुरम इकाई) गाजियाबाद ने की है। जो लगातार लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी जरूरतमंदो की मदद और उन्हें निशुल्क भोजन वितरित कर रहा है। शनिवार दोपहर शुक्र बाजार चौक गुप्ता एसोसिएट पर करीब 250 लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया। 
संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने के कारण काफी लोगों का व्यापार आज भी बंद चल रहा है। जिससे उन पर काम करने वाले लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मानव सेवा समिति का उद्देश्य है कि अगर समाज के लोग, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढाएं तो शायद जनपद में कोई भी व्यक्ति धन के आभाव में भूखा नहीं सोएगा। इसी उद्देश्य के साथ समिति द्वारा जरूरतमंदों की हर संभव मदद के साथ उनको निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। सरकार अपनी ओर से काफी मदद कर रही है, मगर यह काफी नही है। इस मौके पर भंडारे में मुख्य रूप से, अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, सीमा, संरक्षक अनिल जैन, ओमप्रकाश, अंकुर गुप्ता,शिव मित्तल, प्रियंका, पिंकी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
















