गंगा अवतरण पर होमगार्ड्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

गाजियाबाद। होमगार्डस एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गुरुवार को गंगा अवतरण के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालय स्टाफ द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला कमाण्डेण्ट होमगाईस वेदपाल सिंह चपराना द्वारा ने की। जिला कमाण्डेण्ट वेदपाल सिंह चपराना द्वारा अपने समस्त स्टाफ के साथ गंग नहर मुरादनगर पर साफ-सफाई कराई गई।

जिसमें गंग नहर के दोना किनारों पर पड़ी प्लास्टिक की पन्नियाँ, खाली प्लास्टिक की बोतलें, गले, सड़े कपड़,े डिस्पोजल, गिलास, कांच की बोतलें एवं किनारे पर खड़े छोटी-छोटी अनावश्यक झाडिय़ों को एक निर्धारित जगह पर एकत्रित कर गंग नहर घाट की सफाई की। वेदपाल सिंह चपराना द्वारा अपने समस्त स्टाफ एवं गंग नहर घाट पर स्नान कर रहे लोगों को  संबोधन में संकल्प दिलाया कि नदियों व पर्यावरण की स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं डिस्पोजल सामान को निर्धारित कूड़ेदान में एकत्रित करने के लिए सत्त प्रयत्नशील रहना चाहिए।

हमें किसी भी नदी को प्रदुषित नहीं करना चाहिए। नदी में स्नान करते समय साबुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए व नदी में कूड़ा करकट, मैला, अपशिष्ट कपड़े आदि नहीं डालने चाहिए। इस मौके पर सतेन्द्र कुमार, जिला कमाण्डेन्ट के सहायक, मूलचन्द्र कनिष्ठ सहायक  विजेन्द्र सिंह, बीओ, प्रीतम सिंह, बीओ, मनोज कुमार राय, मीनाक्षी, कम्पनी कमाण्डर राम अवतार सिंह, सहायक कम्पनी कमाण्डर आदि उपस्थित रहे।