भंडारे के सामग्री ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजियाबाद। दुधेश्वर मंदिर की ओर से हरिद्वार कुम्भ मेले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा मे हर कुम्भ मेले कि भातिं इस वर्ष की भांति इस बार भी हरिद्वार मेले में 27 फरवरी 2021 से 27 अप्रैल 2021 तक भंडारा लगाया जाएगा। जिसमें सभी को चाय नास्ता खाना मिलेगा। जो कि हर कुम्भ मेले मे दुधेश्वरनाथ मंदिर कि ओर श्री दूधेश्वर अन्नपूर्णा भंडार से लगाया जाता है। गुरूवार को दुधेश्वरनाथ मंदिर से राशन व आवश्यक सामग्री से भरे ट्रक को हरिद्वार कुम्भ महापर्व मेले में भेजनें के लिए श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जोकि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज दुधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद के संरक्षण में यह भंडारा चलेगा। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीधर्मपाल गर्ग के विशेष सहयोग से आटा, सभी प्रकार कि दाल, चावल,तेल, मेदा, मसाले, पंचमेवा काजू बदाम किशमिश,शक्कर, बुरादा आदि सभी जरूरतमद सामग्री भेजी गई। जो निरतंर दो माह तक चलेगा। भंडारे में भोजन तैयार करने के लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश से 20 हलवाई आएगें।
कुम्भ अवसर पर शाही स्नान होगा जोकि कोराना माहमारी के चलते पहली बार कुंभ इतने कम समय के लिए आयोजित हो रहा है। इससे पहले कुंभ चार महीने से अधिक समय तक चलता था। तीन शाही स्नान एक अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच होंगे। पहला शाही स्नान 12 अप्रैल (सोमवती अमावस्या), दूसरा 14 अप्रैल (बैसाखी) और तीसरा 27 अप्रैल (पूर्णिमा) को होगा। मंदिर के मठाधीश श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ मेले के महापर्व पर सभी साधु संतो महंतो एवं भक्तो एव अन्य की सेवा करने से हमेशा मां अन्नपूर्णा प्रस्नन रहती है कोई परेशानी नहीं होती भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं। क्योंकि कहते है कि अन्न का दाता सदा सुखी वस्त्र का दाता कमलापति। महाराज श्री के नेतृत्व में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ललितारा पुल लम्बे हनुमानजी के पास हरिद्वार मे भंडारा चलता रहेगा। दुधेश्वर विध्यापीठ के आचार्य एव छात्रों द्वारा मंन्त्रोउच्चारण के साथ भगवान दुधेश्वर का पूजन एवं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर करके यहां से ट्रक रवाना हुआ। इस दौरान अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग के (पौत्र आद्विक अनुज गर्ग) ने मन्त्रोच्चारण के साथ नारियल तोड़ एवं हरी झंडी दिखाकर ट्रक रवाना किया गया। इस मौके पर विजय सिंगल, विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुंगार समिति, आचार्य तोयराज ,विकास पांडेय, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
















