गाजियाबाद। कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल द्वारा गुरुवार को सेंट्रल पार्क मंदिर वाली रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। काफी लंबे समय से यह रोड टूटी हुई थी। मंदिर में आने-जाने पर श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी। मंदिर कमेटी और आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर यह कार्य क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कराया गया है। इसकी लागत लगभग 9 लाख रुपए के आस-पास है।
कार्य का शुभारंभ संघ चालक मक्खन लाल द्वारा नारियल फोड़ कर तथा मिठाई बांटकर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, कौशांबी प्लॉट एरिया के महासचिव अशोक सहगल, दुर्गेश, नंदिनी राज, रामबाबू व मंदिर के महंत जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
















