पुलिस क्षेत्राधिकारी ने छापा मार पकड़ा 10 कुंतल मास
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ नगर की गढ गेट पुलिस चौकी के निकट पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव पांडे ने छापा मारकर एक अवैध कट्टी घर का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के वक्त मौके से लगभग 10 कुंटल मास भी बरामद किया। तथा मौके पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस चौकी के निकट चल रहे इस अवैध कट्टी कारोबार से पुलिस चौकी के कर्मियों पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। आखिर इतने बड़े स्तर पर पुलिस चौकी के निकट यह अवैध कट्टी घर कैसे चल रहा था? क्या इसमें पुलिस कर्मियों की मिलीभगत थी? या वह अपनी ड्यूटी को इतना लापरवाही से कर रहे थे? कि उन्हें इस अवैध कट्टीघर की भनक तक नहीं लगी। जिस समय यह कारवाई चल रही थी। गढ़ गेट पुलिस चौकी प्रभारी एवं वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर लोग संदेहास्पद दृष्टिकोण से देख रहे हैं। माना जा रहा है की पुलिस चौकी के निकट बिना पुलिस की मिलीभगत इतना बड़ा कट्टीघर चलाना संभव नहीं है। जब पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव पांडे ने छापा मारा तो वहां अनेक लोग इक_ा हो गए। तथा इस कार्रवाई का स्वागत करते नजर आए।
















