-शनिवार को हुए चुनाव में ब पैनल ने अ और स पैनल को हराया, एकतरफा रहा चुनाव परिणाम, घोड़े के निशान वाले पैनल को मिले एकतरफा वोट
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के चुनाव में रविंद्र कुमार पैनल भारी मतों से विजयी हुआ। रविंद्र पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी आठों पदों पर कब्जा कर लिया। चुनाव में अनुराग नागर पैनल और प्रदीप राणा पैनल को करारी हार मिली। हालांकि मतदान से पहले तक रविंद्र पैनल और अनुराग पैनल के बीच कांटे की टक्कर की बात कही जा रही थी। लेकिन मतगणना में परिणाम एकतरफा देखने को मिला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल गौरव ने बताया कि देर शाम घोषित हुए चुनाव परिणाम में पैनल ब के सभी प्रत्याशी विजयी रही। पैनल ब से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री नितिन भारद्वाज, उपमंत्री अनिल कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, कार्यालय मंत्री रमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रचार मंत्री निजामुद्दीन विजयी रहे। कर्मचारी संघ के चुनाव में तीन पैनल मैदान में थे। अध्यक्ष, महामंत्री सहित यूनियन के 8 पदों के लिए हो रहे चुनाव में एक पैनल को चुनाव चिन्ह शेर, दूसरे पैनल को घोड़ा और तीसरे पैनल को कार चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल गौरव ने बताया कि शनिवार को हुए मतदान में तीन पैनल में पैनल अ से अध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान हुए जिसमें अनुराग नागर को 94, उपाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान हुए जिसमें पवन कुमार को 93, महामंत्री पद के लिए 365 मतदान हुए जिसमें महेंद्र प्रताप को 88, कोषाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में मंजू शर्मा को 94, उपमंत्री पद के लिए 365 मतदान में भीम सिंह को 94, संगठन मंत्री पद के लिए 365 मतदान में नीरज को 84, प्रचार मंत्री पद के लिए 365 मतदान में फारूख को 88, कार्यालय मंत्री पद के लिए 365 मतदान में मोहम्मद हारून 85 वोट मिले।

पैनल ब से अध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में रविंद्र कुमार को 250, उपाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में
संजय शर्मा को 244, महामंत्री पद के लिए 365 मतदान में नितिन भारद्वाज को 251, उपमंत्री पद के लिए 365 मतदान में अनिल कुमार को 239, संगठन मंत्री पद के लिए 365 मतदान में राकेश कुमार को 244, कार्यालय मंत्री पद के लिए 365 मतदान में रमेश चंद्र जोशी को 247, कोषाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में सुनील कुमार को 241, प्रचार मंत्री पद के लिए 365 मतदान में निजामुद्दीन को 248 वोट मिले। जबकि पैनल स से अध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में प्रदीप राणा को 19, उपाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में जयभगवान को 22, महामंत्री पद के लिए 365 मतदान में जयदेव कौशिक को 16, उपमंत्री पद के लिए 365 मतदान में जावेद खान को 27, प्रचार मंत्री पद के लिए 365 मतदान में मोहित को 21, कोषाध्यक्ष पद के लिए 365 मतदान में कमल किशोर को 20, कार्यालय मंत्री पद के लिए 365 मतदान में श्रीमति लोकेश को 21,

संगठन मंत्री पद के लिए 365 मतदान में देविंद्र सिंह 27 वोट मिले। वहीं कागजों में त्रुटि के चलते अध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष 6, महामंत्री 10, उपमंत्री 5, प्रचार मंत्री 8, कोषाध्यक्ष 10, संगठन मंत्री 10, कार्यालय मंत्री 12 फार्म रद्द कर दिए गये। नगर निगम यूनियन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल गौरव ने बताया कि देर शाम तक हुए मतदान की कांउटिंग के बाद चुनाव परिणाम में पैनल बी के सभी प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
पैनल ब से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री नितिन भारद्वाज, उपमंत्री अनिल कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, कार्यालय मंत्री रमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रचार मंत्री निजामुद्दीन विजयी रहे। पैनल ब की जीत पर नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा यह जीत कर्मचारियों की जीत है। कर्मचारियों ने जिस तरह अपना भरोसा जताकर अपना समर्थन दिया है। उनका मैं हमेश कृतज्ञ रहूंगा। कर्मचारियों के हित में सदैव कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्या के निस्ताण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
































