पौधा रोपण के साथ सिटी फॉरेस्ट में तीन दिवसीय हिन्डन महोत्सव का शुभारंभ

गाजियाबाद। तीन दिवसीय हिन्डन महोत्सव का आगाज शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट में बांसुरी वादन एवं पौधारोपण के साथ शुरू किया गया। इससे पूर्व मंच पर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके ज्ञान की देवी के आशीर्वाद लिया गया। हिन्डन महोत्सव के वृक्षारोपण में उत्थान सीमिति, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से सहयोग आयोजित हिन्डन महोत्सव में उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, जीडीए के उद्यान अधिकारी एके चौधरी, सहायक उद्यान अधिकारी शशि भारती, समाज सेविका बबीता सिंह, करन पाल पंचाल अध्यक्ष आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर, डॉ जितेंद्र नागर, समाजसेविका राज शर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अल्पना सुहासिनी ने किया। महोत्सव के दूसरे चरण में शाम को हिन्दी भवन में कत्थक प्रस्तुति के बाद विराट कवि सम्मेलन एक प्यार का नग्मा है का आयोजन हो रहा है।