भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाई आजादी के 75वीं वर्षगांठ

गाजियाबाद। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड), जिला गाजियाबाद इकाई द्वारा गांधी आइडियल स्कूल राकेश मार्ग पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने तिरंगा फहरा कर व्यापारीगण के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और केंद्र सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कोरोना काल में व्यापारियों के सेवा कार्यों और सहयोग की सराहना की। राज्यमंत्री ने गांधी आइडियल स्कूल पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से व्यापार मंड़ल द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर की भी प्रशंसा की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कोरोना काल में व्यापारियों द्वारा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किया गया सहयोग याद दिलाया और प्रतिवर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर व्यापारियों को निरंतर देश सेवा में लगे रहने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर अनिल सांवरिया, नानक चंद,विभु बंसल, विकास बंसल, सुनील प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अनिल गर्ग, अजय गर्ग, मनीष निश्चल, सरदार बलदेव सिंह, रावल साहब, योगराज गुप्ता, धीरज गुप्ता, वैभव गर्ग, नीरज ठाकुर, गौरव गर्ग ,गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, अजय शर्मा, राकेश चौधरी आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।