-पार्षद ने धूमधाम से मनाई आजादी के 75वीं वर्षगांठ
गाजियाबाद। वार्ड-72 वैशाली सेक्टर-1 और कौशांबी में गंगा उदयगिरि ए ब्लॉक सहित 10 जगहों पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने ध्वजारोहण कर आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनोज गोयल ने कहा जो हमारी भूमिका है उसका सही तरीके से निर्वहन करें, यही हमारी सच्ची स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है और हमें आजीवन देश की सेवा करनी चाहिए। हमें देश के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहना चाहिए।
देश में आज जश्न का माहौल है और हर देशवासी देशभक्ति के जज्बे से लबरेज है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मक्खन लाल, कोरोना योद्धा डॉ रितु वर्मा, हिमाचल की प्रमुख गायिका ज्योति वर्मा, अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, विनोद, डॉक्टर एसएन शर्मा, विमला भट्ट, पवित्रा गौरी, नीतू जैन, दीप्ति रावत सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
















