नेहरू वर्ल्ड स्कूल में इंटरपटिंग चिकन आत्मविश्वास से भरपूर वार्षिकोत्सव

समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में चलेें, सफलता अवश्य मिलेगी: अरुणाभ सिंह

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में रविवार को सीबीएससी की प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इंटरपटिंग चिकन नाटक था, जिसे अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया। इस नाटक को कक्षा एक और कक्षा दो के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

यह समारोह दो पारी में संपन्न हुआ। विद्यालय के एक्यूटिव हैड टीचर सुजैन होम्स ने समस्त अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत प्रेरणात्मक शब्दों के साथ किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ अपूर्वा राज भनौध एवं डॉ सुनील कुमार पवार, डॉ काम्या वर्मा एवं डॉ प्रनय कुमार स्वर्णकार थे। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट से हुआ, जिसे आत्मविश्वास से भरे नन्हे छात्रों ने प्रस्तुत किया।

यह नाटक अनेकों छोटी-छोटी कहानियों को मिलाकर बनाया गया था जिसकी हर कहानी अभिभावकों को भारत की पुरानी संस्कृति, बच्चों को कहानी सुनाने के प्रचलन को पुनर्जाग्रत करने का प्रयास कर रही थी। इस नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि कहानियां श्रवण कौशल व व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। छात्रों ने अपने अभिनय, संगीत और नृत्य के द्वारा आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणों के मन को मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डायरेक्टर अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की प्रशंसा की एवं भविष्य की शुभकामनाएं देते कहा समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में नियमित तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। केवल भाग्य के भरोसे नहीं रहें, मेहनत करें। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अहम है। इससे जहां उनका ज्ञान बढ़ेगा, वहीं आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।