कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है मोर छड़ी भजन पर झूमे श्रृद्धांलु

-श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन

गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को वोल्गा पैलेस मालीवाडा स्थित श्री श्याम संगीत में अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। संस्था का 67वां मासिक संकीर्तन एवं मासिक संकीर्तन एवं चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा का बहुत ही सुंदर दरबार मनमोहक छवि बाबा का श्रृंगार पिछले 5 दिनों से कोलकाता के आए हुए कारीगरों के द्वारा बाबा का दरबार सजाया गया। बाबा को कोलकाता से आए हुए विशेष फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में बाबा का गुणगान विश्व प्रसिद्ध गायक संदीप सुलतानिया कोलकाता द्वारा बाबा का गुणगान एवं श्याम अखंड ज्योति पाठ किया गया। यह पाठ संदीप सुल्तानिया द्वारा 1137वां किया जा रहा है। अब तक भारत में विभिन्न जगह संदीप द्वारा 1137वां पाठ किया जा चुका है। जिसमें पाठ के द्वारा बाबा का जन्म, बाबा की शिक्षा-दीक्षा, शीश का दान आदि मंचन नृत्य नाटिका के द्वारा दिखाया गया। जिसे सभी श्याम भक्तों ने खूब सराहा, चारों ओर श्याम मय हो गया। बाबा का भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है मोर छड़ी एवं विभिन्न भजनों के द्वारा बाबा को रिझाया गया। नृत्य नाटिका में कोलकाता से आए हुए 15 कलाकारों सुंदर मंचन किया। बाबा को 56 व्यंजनों के द्वारा भोग लगाया गयाप् सभी भक्तों को श्याम बाबा का प्रसाद 56 भोग वितरित किया गया। विशेष आकर्षण श्याम खजाना इत्र वर्षा का रहा बाबा के कार्यक्रम का संचालन भजन गायक सुनील जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सानिध्य ऊषा माता एवं उमानंद गुरुजी का रहा। इस मौके पर दिनेश गोयल, प्रधान सुशील गुप्ता, अमरीश बंसल, संजीव गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राकेश मित्तल, दीपक अग्रवाल, विभोर गोयल, गौरव गर्ग, दीपेश गर्ग, शैलभ गर्ग एवं सौरभ जायसवाल उपस्थित रहे।