महामृत्युजय महायज्ञ 30 हजार मंत्रों की दी आहूति

गाजियाबाद। विश्व शांति मानव कल्याण के लिए महामृत्युजय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में हजारों मंत्रो की आहूति दी गई। बुधवार को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र पर 13वीं बार महामृत्युजय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में 7 पंडि़त विशेष रूप से उपस्थित रहे। यज्ञ में एक लाख 51 हजार मंत्रों की आहूति दी जाएगी। बुधवार को विधि विधान से 30 हजार मंत्रो की आहूति दी गई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज यानि गुरूवार को भगवान भोले का रूद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार तिवारी, अनिल शर्मा, पंडि़त अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, राजू वर्मा, मनबीर सिंह, एसबी सिंह, नीरज ठाकुर, अजय शर्मा, गौरव शर्मा, बलराज, कुणाल यादव, रंजीत साहा,नारायण उपाध्याय, कृष्णा, करूणा शंकर, पवन कुमार उपाध्याय, सवित्री देवी, रश्मि, स्नेह लता, सीमा कौशिक, परी मेहरा आदि लोगों ने संयुक्त रूप से यज्ञ में आहूति दी।