मेयर-नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को किया जूतों का वितरण

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जूतों का वितरण किया गया। उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, टैक्स विभाग, निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी के करीब 250 कर्मचारियों को सर्द ऋतु से बचाव के लिए वर्दी वितरण के बाद जूतों का वितरण किया गया। जिससे कर्मचारी सर्द मौसम में अपना बचाव कर सकें। मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को जूतों का वितरण करते हुए कहा कि कर्मचारी नगर निगम का परिवार है। शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कर्मचारियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। क्योंकि जब तक कर्मचारियों का ध्यान नही रखा जाएगा, तब तक शहर का विकास भी संभव नही है। जूतें पाकर कर्मचारियों ने मेयर एवं नगर आयुक्त भरि-भूरि प्रशंसा की। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कि नगर निगम संस्था को समस्त कर्मचारियों के कार्य से ही मजबूती मिलती है तथा कर्मचारियों को संस्था का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए उत्साहित किया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नैन सिंह द्वारा समस्त कर्मचारियों की तरफ से नगर निगम हित में कार्य करने के लिए मेयर एवं नगर आयुक्त के समक्ष पूर्ण विश्वास से बात रखी। समस्त कर्मचारीगण द्वारा संस्था के प्रति पूरी मेहनत से कार्य करने के लिए वचन दिया गया। इस मौके पर सोमवीर सोनी, पार्षद ललित कश्यप, अभिनव जैन, मोहम्मद आसिफ खान उपस्थित रहे।