मिशन शक्ति अभियान: पार्षद कुसुम गोयल ने महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

गाजियाबाद। सेक्टर 1 वैशाली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, महिला उप-निरीक्षक अंकुश मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंकुश मलिक द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उसके बचाव के लिए महिलाओं को जागरुक किया।

बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने भी अपने विचार रखें। पार्षद कुसुम गोयल व उप-निरीक्षक अकुंश मलिक ने कहा किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेडख़ानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं नियमों तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के सम्बंध में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान उप-निरीक्षक दिग्विजय सिंह, महिला आरक्षी शालु त्यागी, महिला हरिता यादव, आरक्षी दिनेश भार्गव, आरक्षी अजय कौशिक, आरक्षी प्रशांत, क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने इसमें भाग लिया। जिसमें प्रमुख रुप से विमला भट्ट, किरण राणा, पवित्रा, गीता, ममता, मिथलेश, नीलम, मनसा, सुमन, अन्नू, नीलू गुप्ता, विमला चौधरी ने भाग लिया।