मोदी सरकार का आम बजट वादों के सापेक्ष उतरा खरा: सुरेश खन्ना

बजट में अपनाई सबका साथ सबका विकास की नीति

भाजपा की जिला एवं महानगर कमेटी संगोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है। आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। किसानों से लेकर कारोबारी, नौकरी पेशा, व्यापारियों आदि सभी वर्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ बजट हैं।
यह बातें शनिवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित भाजपा की जिला एवं महानगर कमेटी संगोष्ठी में पहुंचे प्रदेश सरकार के वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। विचार गोष्ठी कार्यक्रम का मंत्री सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास की नीति अपनाई गई है। कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन विपक्षी दलों की शह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण काल के चलते सरकार जानती है कि सभी वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं। ताकि टैक्स का भार देश की जनता पर न पड़े। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का काम सिर्फ आधारहीन तत्वों के बल पर हल्ला मचाना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में देश की जनता की मदद की है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। संकटकाल में भाजपा सरकार आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बजट में भी स्वास्थ्य समेत अन्य सभी मामलों में अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा आम बजट न केवल आम आदमी के सपने को साकार करने, आमजन की आकांक्षाओ को आकार देने और देशवासियों की आशाओं को पूर्ण करने वाला है। बल्कि यह देश को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया महत्तवपूर्ण कदम है। यह बजट पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के स्वप्न हर हाथ को काम को साकार करता है। बजट के सभी प्रस्तावों पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। इस दौरान जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेयर आशा शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, जिले के प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, सुनीता दयाल, विधायक अजितपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, विधायक मंजूू सिवाच, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अश्वनी शर्मा, सरदार एसपी सिंह, नीरज गोयल, मंयक गोयल, देवेन्द्र हितकारी, हिमांशुु लव, पप्पू पहलवान, अशोक गोयल, व्यापारी नेता संदीप सिंघल, अतुल जैन आदि भाजपा नेताओं की मौजूदगी में कहा कि बजट सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा। इस दौरान महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, जिला अध्यक्ष अशोक जिंदल, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, सौरभ अग्रवाल, महानगर कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन अग्रवाल, प्रियांशु गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष नरेश स्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मित्तल, बलदेव सिंह आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे।