वैश्य अग्रवाल परिवार समिति की मासिक बैठक संपन्न

वातावरण शुद्धि व सामाजिक समरसता के लिए 16 अप्रैल को वृहद यज्ञ का आयोजन
वृंदावन की धरती पर समिति की टीम महिलाओं को करेंगी शिक्षा व बेटी बचाओ के प्रति जागरुक

गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार के कार्यालय शुक्र चौक गुप्ता एसोसिएटस में सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल जैन ने की। बैठक के दौरान अप्रैल माह में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 16 अप्रैल को वातावरण शुद्धि व सामाजिक समरसता के लिए वृहद यज्ञ का आयोजन आर्य समाज इंदिरापुरम के सहयोग से किया जाएगा। विश्वकल्याण और आपसी समरसता के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। यज्ञ से घर व समाज का वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ समाज को आपस में जोड़ती है। मंत्रोच्चारण में दैवीय शक्ति है। पूजा पाठ से शुद्धता और संस्कार मिलता है। सदियों से यज्ञ के प्रति ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा व आस्था है। 23 अप्रैल को वंृदावन की धरती पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर व अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए सदस्यों की टीम जाएगी। समाज की महिलाओं में जागरूकता के लिए वन्दना गुप्ता को महिला संयोजिका का दायित्व दिया गया।


संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 23 अप्रैल को वैश्य अग्रवाल परिवार समिति के पदाधिकारी वंृदावन की धरती पर लोगों को शिक्षा के प्रति, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने कार्य किया जाएगा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करना और उनके प्रति लोगों की नकारात्मक मानसिकता में बदलाव लाना है। लड़कियों के जन्म और उनके बेहतर भविष्य के लिए समुदायों को प्रेरित करना, ताकि वह अपने खुद के विकास की दिशा में काम कर सके।
बैठक में डॉ सपना बंसल, उमाशंकर अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल, प्रदीप आर्य, मनोज गर्ग सीए, नीरज गर्ग, वन्दना गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, शैली गर्ग के साथ-साथ ओर भी सदस्य उपस्थित थे।