फेसबुक पर म्युनिसिपल कमिश्नर फिर ऑनलाइन

नागरिकों के साथ साझा किया शहर के विकास का प्लान

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर का फेसबुक लाइव पर शिकायतों के निस्तारण का तरीका नागरिकों को काफी पसंद आ रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर के इस प्रयास की खूब प्रशंसा हो रही है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को पुन: फेसबुक पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक लाइव रहे। एक घंटे तक फेसबुक पेज पर लाइव रहने के दौरान 4 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया उनके समक्ष 400 से ज्यादा शिकायतें आईं। इनमे से अधिकतर का फेसबुक के जरिए निस्तारण भी किया गया। शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर पार्कों को विकसित करने ओर स्ट्रीट लाइट की नागरिकों ने समस्याएं बताई। म्युनिसिपल कमिश्नर के लाइव के दौरान नागरिकों ने कमेंट्स बॉक्स में शिकायतें दर्ज की हैं। नागरिकों ने अपनी शिकायतें कमेंटस बॉक्स में लिखकर दर्ज कराई। बंदर पकडऩे से लेकर नाले-नालियों की सफाई आदि की शिकायत की गई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होने, नालों की सफाई नहीं होने, विलोपित कूड़ाघरों के पास फिर से कूड़ा डाले जाने आदि की शिकायतें म्युनिसिपल कमिश्नर के समक्ष आईं। उन्होंने शहर के विकास के लिए अपना प्लान भी नागरिकों के साथ ऑनलाइन साझा किया। शहर के पर्यावरण को बेहतर करने और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 200 पार्क शहर में विकसित करने की जानकारी दी गई। वहीं, नालों की सफाई कराई जा रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। इसके लिए नगर निगम नए वाहन खरीदेगा। शहर में स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए ओपन जिम समेत 100 पार्क विकसित कराए जाएंगे। फेसबुक लाइव पर नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। वहीं, 70 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने के साथ कुछ पर काम चलने की बात कहीं। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सहयोग भी मांगा। कचरा फैक्ट्री के बारे में अवगत कराया। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य जारी है। म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उन शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण भी किया जा रहा हैं।जनता के सहयोग से ही बनेगा गाज़ियाबाद नंबर 1
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने गाज़ियाबाद की जनता से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में गाज़ियाबाद को बेहतर रैंकिंग दिलाने में शहर के निवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए जनता का फीडबैक बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा निवासी सफाई के संबंध में अपना फीड बैक दें। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए फीडबैक: स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में शहर को अव्वल बनाने के लिए लोग सीधे 1969 नंबर पर काल कर सकते हैं। इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण एप डाउनलोड कर भी फीडबैक दे सकते हैं।

हफ्ते में एक बार रहेंगे फेसबुक लाइव
गाज़ियाबाद जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब नगरायुक्त स्तर के कोई अधिकारी फेसबुक के माध्यम से जनता की शिकायतों को सुन रहे हैं। आईएएस महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वे प्रयास करेंगे कि हफ्ते में एक बार फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से अवश्य रूबरू हों। आज के कार्यक्रम में निगम की आईटी सेल के प्रमुख मुबारक अली का विशेष सहयोग रहा।