वार्ड-21 और वार्ड-38 का म्युनिसिपल कमिश्रर ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। भोवापुर वार्ड-21 और अर्थला वार्ड-38 क्षेत्र का म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों एवं पार्षद के साथ निरीक्षण किया। शुक्रवार को म्युनिसिपल कमिश्रर के निरीक्षण के दौरान पार्षद ने कूड़ा घर को विलोपित कूड़ा बनाने और प्रकाश व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया।

म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार को तत्काल निर्देश दिए कि कार्य शुरू कराया जाए। अर्थला क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली।

म्युनिसिपल कमिश्रर ने अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्रर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही विलोपित कूडा घर, प्रकाश व्यवस्था कार्य शुरू कराया जाए और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध कब्जा हटाया जाए। म्युनिसिपल कमिश्रन के निरीक्षण के दौरान एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान,उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, पार्षद आंनद गौतम, पार्षद अनिल डबास आदि उपस्थित रहे।