नगर आयुक्त ने पार्षदों व क्षेत्रीय निवासियों के कार्यों को कराया संभव

-लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ दिए कार्रवाई करने के निर्देश

गाजियाबाद। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को वार्ड संख्या 53 पार्षद मनोज चौधरी, वार्ड संख्या 19 पार्षद साक्षी नारंग, वार्ड संख्या 90 आदिल मलिक, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया के पदाधिकारी, व अन्य कई आगंतुकों द्वारा शहर हित में अपना संदर्भ नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के समक्ष रखा। जिसका तत्काल अधिकारियों को फोन कर कार्यवाही के निर्देश दिए। पार्षदों द्वारा शहर के कई निर्माण कार्यों को नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन शहर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन की शिकायतों पर नगर आयुक्त द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए जाते हैं। ताकि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों व अन्य कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो जिसका प्रतिदिन भ्रमण के दौरान जायजा लिया जाता है। शहर हित में कार्यों को लगातार बनाए रखने के लिए नगर निगम अधिकारियों तथा पार्षद गणों का भी विशेष सहयोग रहता है।

पार्षद साक्षी नारंग तथा पार्षद मनोज चौधरी द्वारा अपने क्षेत्रों में निर्माण के कार्यों को लेकर नगर आयुक्त से चर्चा की गई। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि कुछ कार्य निर्माण के ऐसे हैं। जिनका कार्य आदेश जारी हो चुका है। लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य की शुरुआत नहीं की गई है। जिसमें मैसर्स जय श्री बालाजी जिनके द्वारा वार्ड संख्या 53 रईस पुर में निर्माण का कार्य शुरू होना था। कार्य ना होने पर पार्षदों द्वारा कार्यवाही करने के लिए कहा गया। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा निर्माण को निर्देश दिए गए कि ऐसी फर्म में ठेकेदार जिनके द्वारा कार्य आदेश होने के उपरांत भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से दूरभाष के माध्यम से शिकायत का ब्यौरा अधिकारियों को देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।