गाजियाबाद। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाए। निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामाग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। अगर किसी भी निर्माण कार्यों लापरवाही मिली तो संबधित अधिकारी एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर का विकास करना है और विकास कार्यों में स्थिलिता बिल्कुल बर्दास्त नही की जाएगी। शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की गति एवं उनकी गुणवत्ता जांचने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ खुद सड़क पर उतर रह आए है। शुक्रवार को कविनगर जोन में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों गुणवत्ता जांचने एवं कार्याे का जायजा लेने के लिए पहुंचे। सेक्टर 7 राज नगर पुलिस चौकी के पास बनी रोड का निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में गुणवत्ता जांच के निर्देश भी दिए गए।

मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर के निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ कराए जाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में गुणवत्ता को लेकर निगम अधिकारी बहुत सजग है। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी तथा अन्य निर्माण की टीम को गुणवत्ता की लगातार जांच करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जीवीपी पॉइंट के कार्य प्रगति को भी देखा गया। जिसमें अधिकांश स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई का कार्य तथा निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उसके उपरांत उद्यान विभाग द्वारा सभी जीवीपी पॉइंट पर सौंदर्य करण की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता जैदी मौके पर टीम के साथ उपस्थित रहे।
















