-सोशल मीडिया पर आर्ई शिकायतों का तत्काल लिया संज्ञान, 352 क्षेत्रो में किया सैनेटाइजेशन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पिछले साल नगर निगम जितना एक्टिव और सजग था, इस बार उससे कहीं ज्यादा नगर निगम एक्टिव और सजग है। शहर को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजिग पर जोर दिया है। सोशल मीडिया पर आई शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका निवारण कर रहा है।
नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम के पांचों जोन में 352 क्षेत्रों में उपलब्ध मशीनों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। व्हाट्सएप 8595954436 के माध्यम से 88, स्वास्थ्य निरीक्षकों के माध्यम से समस्त वार्डों सहित 170, 8178016900 मोबाइल पर प्राप्त कॉल के माध्यम से 45, ईमेल, ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से 49 सूचनाएं प्राप्त हुई।
जिनका नगर निगम संज्ञान लेकर तत्काल समाधान किया। नगर निगम की इस सजगता को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों आभार जताया। मेयर आशा शर्मा के निर्देश एवं पार्षदों द्वारा प्राप्त हुई सूचना पर सैनिटाइजेशन का कार्य समस्त वार्डों में कराया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारी स्वयं का ध्यान रखते हुए संपूर्ण क्षेत्र में घरों में जा जाकर सैनिटाइजेशन कार्य कर रहे है। नगर निगम अधिकारियों सहित पूरी टीम का पार्षदों नगर वासियों द्वारा धन्यवाद जताया गया।
















