-शहर में सुचारू रूप से हो सकेगा पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम
गाजियाबाद। नगर निगम ने अपने सभी हेड मालियों को चैन सॉ मशीनें उपलब्ध कराई है। इन मशीनों के जरिए पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम आसानी से हो सकेगा। मानसून के दौरान पेड़ों से टहनियों के टूटने एवं पेड़ों की छंटाई के लिए नगर निगम ने सभी 5 जोन अंतर्गत हेड मालियों को 20 चैन सॉ मशीन उपलब्ध कराई है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा सभी पांच जोन के हेड मालियों को यह चैनसा मशीन वितरित की गई। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह के निर्देश पर गुरूवार को निगम के उद्यान प्रभारी एवं पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने शहर के हेड मालियों को चैन सॉ मशीन उपलब्ध कराई गई। डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मानूसन से पहले पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम जरूरी होता है। मानसून के दौरान पेड़ों की हल्की टहनियों टूटकर गिरने लगती है, इससे यातायात बाधित होने के अलावा हादसा होने का खतरा भी रहता है। इसे ध्यान में रखकर हेड मालियों को मशीनें दी गई है। ताकि वह मानसून से पहले पेड़ों कटाई-छंटाई का काम निपटा सकें। उन्होने बताया कि मानसून के दौरान पेड़ों की टहनियों के टूट जाने और सड़कों पर गिरने की वजह से दिक्कत होती है। ऐसे में पेड़ों से इन टहनियों को काटने के लिए 20 चैनसॉ मशीनों को सभी 5 जोन के हेड मालियों को सौंपी गई। इन चैनसा मशीनों में कुछ पेट्रोल से चलने वाली है,जबकि कुछ इलेक्ट्रिक है। चैनसॉ मशीन से टहनियों को काटने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पांचों जोन के माली को मशीन का सदुपयोग करने हेतु एक ट्रेनिंग भी दी गई है। ताकि वह अपने सहयोगी मालियों को मशीन का सही इस्तेमाल करा सके। पार्षदों द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया था। उद्यान प्रभारी ने क्षेत्र के पार्षदों के नेतृत्व में इन चैनसा मशीनों का उपयोग करने के लिए हेड मालियों को निर्देश दिए।
















