टैक्स वसूली के लिए बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान

वार्ड नंबर 46 और 69 में ने नोटिस किया चस्पा

गाजियाबाद। बकाएदारों के खिलाफ वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है और बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली के साथ कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर सिटी जोन में गुरुवार को टैक्स बकाएदारों के खिलाफ कुर्की नोटिस का अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 6 लाख रुपये की वसूल की गई। सिटी जोन प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि वार्ड 69 व वार्ड संख्या 46 के अन्तर्गत कुर्की अभियान चलाया गया। जिसमें मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया भी शामिल रहा। इस क्रम में गाजियाबाद ऑर्गेनिक नाम से फैक्ट्री है पर सीलिंग की कार्र्रवार्ई की गई। इस पर 3 लाख 35 हजार 207 रुपया बकाया था। वहीं मैसर्स जैन ट्यूब मेरठ रोड पर 2 लाख 37 हजार 569 बकाया होने पर सील किया गया। मैसेज परम हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड भवन के संख्या 5/38 नेशनल कंपाउंड मेरठ रोड को 5 लाख 36 हजार 839 रुपये का कुर्की का नोटिस दिया गया। इस इडस्ट्री पर 20 फरवरी को कुर्की करने का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में ही मैसर्स पासपोर्ट इंडिया टूल्स के गेट को सील किया गया। जिस पर 1 लाख 42 हजार बकाया था। मेरठ रोड स्थित फैक्ट्री अंकित पॉलीमर्स जिस पर 3 लाख 75 हजार 418 रुपया बकाया था। इसे सील कर दिया गया। गुरुवार को चलाए गए अभियान में कुल 6 लाख रुपये की वूसली गई। सुधीर शर्मा ने बताया म्युनिसिपल कमिश्रर के आदेश पर टैक्स बकाएदारों के खिलाफ सख्ती से कार्र्रवाई की जा रही है। कार्र्रवाई आगे भी जारी रहेगी।