चुनाव से पहले नगर निगम कराएगा करोड़ों रूपए के विकास कार्य, मेयर आशा शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम शहर के विकास को पंख लगाने की तैयारी में जुट गया है। कोरोनाकाल में संक्रमण के चलते निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई थी। मगर अब उन कार्यो में तेजी से कार्य कराएं जाएगें। दरअसल अलगे माह जनवरी में आचार सहिंता लगने की संभावना है। जिसे लेकर नगर निगम ने नए एवं रूके हुए कार्यो में तेजी लाने के लिए मंथन करना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेयर आशा शर्मा ने अपने कार्यालय में नगर निगम के निर्माण विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के जल्द वर्कऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले शहर में लगभग 50 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले शहर में लगभग 900 सड़कें, नाले-नालियों के निर्माण के अलावा उद्यान अनुभाग द्वारा लगभग 300 पार्कों को विकसित किया जाएगा। मेयर ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार त्यागी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल योगेंद्र यादव एवं सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता आदि की मौजूदगी में बैठक की। महापौर आशा शर्मा ने बैठक में शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जल्द ठेकेदारों को जारी करने और चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए चीफ इंजीनियर एनके चौधरी को निर्देश दिए। ताकि यह कार्य जल्द हो सके। उन्होंने कहा कि निर्माण और उद्यान विभाग के अधिकारी जल्द टेंडर खोलने के बाद ठेकेदारों को वर्कऑर्डर जारी करने के लिए निर्देशित किया। इनके अलावा बाकी कार्यों के तत्काल टेंडर निकाले जाए। ताकि यह कार्य भी जल्द शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि महापौर कोटा,पार्षद कोटे और विभागीय कार्य के अलावा 15वें वित्त, बोर्ड फंड आदि को मिलाकर निर्माण विभाग के 900 विकास कार्य शामिल हैं। इन पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, उद्यान अनुभाग के करीब 300 कार्य है। इन पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। महापौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई थी। ऐसे में इन सभी विकास कार्यों को अगले माह जनवरी में लगने वाली विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता से पहले सभी कार्य शुरू कराए जाएं। इन विकास कार्यों को तत्काल तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी निर्माण कार्य किसी भी वार्ड में न रूके। इससे लोगों को लाभ मिल सकेगा।इसलिए निर्माण और उद्यान विभाग द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के ठेकेदारों को तत्काल प्रभाव से कार्यादेश जारी किए जाए। बाकी कार्यों के टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर उनकी भी शुरूआत कराई जाए।