Nagar Nigam – सीएनडी वेस्ट प्लांट हुआ चालू

Nagar Nigam – गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से Ghaziabad Nagar Nigam द्वारा शहर में सीएनडी वेस्ट प्लांट संचालित किया जा रहा है। पार्षदों के सुझावों तथा शहर में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की समस्या के समाधान हेतु पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 15 के तहत Nagar Nigam सीमा के अंतर्गत चल रहे सभी विभागों के निर्माण कार्यों से प्राप्त कंस्ट्रक्शन मैटेरियल को निस्तारित कर उसका सदुपयोग करने के लिए प्लांट हिंडन विहार गाजियाबाद में लगाया गया है।

शहर से सी एंड डी वेस्ट को 400 टीपीडी सी एंड डी वेस्ट प्लांट हिंडन विहार पानी की टंकी के पास मंगवा कर प्रोसेस किया जाएगा तथा Nagar Nigam  द्वारा वत्स रियल टेक प्रा.लि. के साथ अनुबंध कर 400 टीपीडी का सी एंड डी का प्लांट स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों की वेस्ट को एक स्थान पर जमा कर उसे रीसायकल किया जाएगा। सी एंड डी को वेस्ट प्लांट पर लाने हेतु परिवहन शुल्क 440 प्रति टन निर्धारित किया गया है, जो कि Nagar Nigam द्वारा खुले हुए एसक्रो खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही सी एंड डी बेस्ट को रीसायकल करने हेतु वत्स रीयलटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस 445 प्रति टन की दर से शुल्क लिया जाएगा। विभागों द्वारा शुल्क देय होगा तथा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत दर का इजाफा किया जाएगा ।

CND Waste Plant
CND Waste Plant

शहर का सी एंड डी वेस्ट को एक स्थान पर जमा कर कंस्ट्रक्शन मैटेरियल से कंक्रीट टाइल्स रोड़ी डस्ट रेट व अन्य निर्माण संबंधित सामग्री बनाई जाएंगी, जिससे नगर निगम को भी लाभ प्राप्त होगा तथा शहरवासियों को सीएनडी वेस्ट चालान से मुक्ति मिलेगी तथा शहर को अच्छी क्वालिटी के निर्माण के सामान मिलेंगे। Nagar Nigam द्वारा एनजीटी के नियम अनुसार सभी विभागों को सीएनडी वेस्ट को निस्तारित करने, रीसायकल करने संबंधित पत्र भेजे जा चुके हैं ताकि शहर के सभी विभागों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। 9990286410 पर कॉल करके शहर के विभाग एवं प्राइवेट संस्थान सीएनडी वेस्ट के निस्तारण की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी शहरवासियों का सहयोग प्राप्त होगा। शहर में कहीं भी किसी प्रकार की निर्माण सामग्री सड़क पर या अवैध रूप से नहीं मिलेगी, जिससे शहर में प्रदूषण भी कम होगा तथा शहर को सुंदरता मिलेगी। नगर निगम द्वारा जहां पूरे शहर से कचरा निस्तारण कर शहर को स्वच्छता प्रदान की जा रही है तथा शहर के कचरे का रीयूज कर खाद व अन्य आवश्यक चीजें बनाई जा रही हंै। Nagar Nigam द्वारा शहर से कचरे की समस्या का समाधान गार्बेज फैक्ट्री लगाकर किया जा रहा है, जिसमें कचरे को शहर से दूर ले जाकर फैक्ट्री में प्रोसेस किया जाता है और शहरवासियों को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है, उसी प्रकार नगर वासियों को भवन निर्माण से निकलने वाले मलबे को निस्तारित करने में भी सहयोग प्राप्त होगा। शहर वासियों को अपने निर्माण के मलबे को खपत करने में एक बड़ी समस्या सामने आती है। इसका समाधान Nagar Nigam के सहयोग से किया जा रहा है। शहरवासियों को सी एंड डी वेस्ट के निस्तारण की समस्या के समाधान के साथ-साथ निर्माण की नई-नई सामग्री उच्च क्वालिटी की रोड़ी बदरपुर ईट टाइल्स रेत अन्य भी प्राप्त होगा। इससे गाजियाबाद नगर निगम का व्यय भी कम होगा।