राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने की दुकानों की समयसीमा बढाने की मांग

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक ऑनलाइन बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। जिसमें फुटकर सब्जी विक्रेता और किराना विक्रेता के लिए समयसीमा 2 घंटे बढाने की मांग प्रशासन तक पहुंचाने के निर्णय पर सहमति बनी। व्यापार मंडल के चैयरमैन अशोक भारतीय ने कहा कि थोक व रिटेल का एक समय रहने के कारण सब्जी का फुटकर विक्रेता 8 बजे तक सब्जी लेकर अपने विक्रय स्थल पर पहुंच पाता है। सामान सजाता है। अपना ठीक से नाश्ता भी नहीं ले पाता है कि घड़ी में साढे 9 का समय हो जाता है। शेष डेढ़ घंटे में कितना बेचेगा, क्या खाएगा क्या खिलाएगा। उसकी सब्जियां बचेंगी खराब होंगी। इससे उसका बहुत नुक़सान होगा। ये ही आलम किराना दुकानदार का है। इसलिए इनकी समयसीमा को 2 घंटे और बढाया जाए। बैठक के दौरान राकेश शर्मा, अजय सिंघल, प्रदीप चौधरी, एसके चौधरी, संदीप त्यागी,बालकिशन गुप्ता, संजय गोयल, डॉ सोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।