भाजपा उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में धन्यवाद सभा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडा ने धन्यवाद सभा के दौरान कहा भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर दी है। भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कई विकसित देशों से भी ज्यादा है। उपाध्यक्ष विजयंत जय पांडा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण योजना को लागू कर असंभव को संभव बना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर वैक्सीन दवाई बनाकर देश को सुरक्षित किया गया।
गाजियाबाद। भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर दी है। भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कई विकसित देशों से भी ज्यादा है। 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से पूरा हो पाया है। यह बातें गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडा ने धन्यवाद सभा के दौरान कहीं। भाजपा की ओर से मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचना था। मगर वह कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पाए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत जय पांडा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ,केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, मेयर आशा शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि की मौजूदगी में संबोधित किया।
देश की बड़ी चुनौती से भाजपा ने किया मुकाम हासिल
विजयंत जय पांडा ने कहा कि मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने बड़ी चुनौती होने के बाद मुकाम हासिल किया गया। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत जय पांडा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण योजना को लागू कर असंभव को संभव बना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर वैक्सीन दवाई बनाकर देश को सुरक्षित किया गया। विजयंत पांडा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी समीक्षा की। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा प्रस्तावित सदस्यता अभियान से लेकर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके बाद इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में टीकाकरण का भी जायजा लिया।
सपा, बसपा और कांग्रेस की सत्ता में बढ़ी जाती है लूट-खसौट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगना और विदेशों में आपातकाल की स्थिति के दौरान वैक्सीन की सप्लाई करना आश्चर्यजनक हैं। 20 लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सत्ता आने पर लूट और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ जाती थीं। मगर अब कानून का राज है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार ने यह मुकाम हासिल किया है। चुनौतियां बहुत थी मगर 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।
130 करोड़ लोगों को कोरोना महामारी से बचाने का बना रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ लोगों को टीका लगाकर अभियान ने वैश्विक सफलता प्राप्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत जय पांडा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश के 130 करोड़ लोगों को बचाने के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अभियान को पूरा किया हैं। इस अभियान की सफलता के लिए डॉक्टर,नर्स, सफाई कर्मचारियों को भी धन्यवाद किया।
योगी-मोदी सरकार में बही विकास की धारा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के विकास के लिए अनेक काम किए हैं। सरकार के कार्यकाल में अब तक 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांटने का काम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का आंकड़ा पूरा होने पर आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहा हैं। यह कीर्तिमान है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अभियान में जुटे हजारों डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मचारियों, पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व में देश का नाम रोशन हो रहा हैं। इससे कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है।
देश मना रहा पीएम मोदी की सफलता का जश्र
केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी की इस सफलता पर जश्न मना रहा है। कोरोना काल के शुरुआत में लोगों को इस बात का एहसास भी नहीं था कि हम इस बीमारी से किस प्रकार खुद को और देश को बचा पाएंगे लेकिन सरकार की सफलता का परिणाम है कि देश का हर नागरिक इस बीमारी से लगभग दूर हो गया हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मंच संचालन किया।
वंदेमातरम गान से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वहीं, डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मचारियों का शॉल भेंटकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक अजितपाल त्यागी, पार्षद राजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, पार्षद सुनील यादव, सरदार एसपी सिंह, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, गोपाल अग्रवाल, विनय चौधरी, धीरज अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल अमित भारद्वाज, राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, पार्षद अनिल स्वामी, एमएलसी दिनेश गोयल, अजय शर्मा, चेयरमैन रीना भाटी, तारा जोशी, अनीता सिंह, इंदु जौहरी आदि मौजूद रहे।















