नेहरु वर्ल्ड स्कूल महिलाओं के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क

-महिलाओं की सुरक्षा के साथ छात्रों के लिए भी एक सुरक्षित संस्था: डॉ अरुणाभ सिंह

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरु वर्ल्ड स्कूल ने अपनी उपलब्धियों में एक नई पहचान ‘ महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल- 2022 के रूप में कराई। अच्छे वर्क कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्कÓ सर्वे कराया जाता है जिसमें पूरी दुनिया से हजारों संस्थान इसका हिस्सा बनते है। उनमें से सर्वश्रेष्ठ 50 संस्थानों को विभिन्न पैमानों व स्तरों के आधार पर चुना जाता है। इस वर्ष भी 60 देशों के 10 हजार संस्थानों ने इस सर्वे में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की। इसमें विभिन्न स्तरों पर किसी संस्थान का अध्ययन किया जाता है।

भारत के लिए इस वर्ष अपने 5वें संस्करण में कठोर मूल्यांकन पद्धति के आधार पर नेहरु वर्ल्ड स्कूल को ऑनलाइन समारोह में महिलाओं के लिए भारत के सर्वश्रेश्ठ कार्यस्थलों 2022 में शीर्ष 75 संगठनों के साथ सम्मानित किया। उनका मानना है कि जो संगठन उच्च विश्वास, उच्च प्रदर्शन संस्कृतियों को स्थापित करने और अनुभव अंतराल को पाटने में सफल होते है। वे मानव कार्यक्षमता का उचित उपयोग करके सविष्य के लिए कुछ श्रेष्ठ योगदान दे सकते है। स्कूल को निष्पक्षता और गैर भेदभाव के साथ-साथ महिलाओं की बराबर हिस्सेदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शमिल होने लिए सराहना की।

नेहरु वर्ल्ड स्कूल को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्कÓ भारत के सीईओ यशस्विनी रामास्वामी के द्वारा महिलाओं के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल 2022 के रुप में प्रतिश्ठित होने पर बधाई दी। पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया गया। ‘ग्रेट प्लेस टू वर्कÓ के वॉल ऑफ फेम पर स्कूल का नाम देखकर नेहरु वल्र्ड स्कूल के साथ जड़े हर एक सदस्य ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

स्कूल के निदेशक डॉ अरुणाभ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि नेहरु वर्ल्ड स्कूल महिलाओं के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ छात्रों के लिए भी एक सुरक्षित संस्था है। स्कूल से जुडे प्रत्येक व्यक्ति को इसका श्रेय दिया व आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसकी श्रेष्ठता को बरकरार रखने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। नेहरु वर्ल्ड स्कूल की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबन्धन, अध्यापकों, छात्रों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। हैड़ टीचर सुसन होम्स ने कहा कि महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल-2022, में चुना जाना नेहरु वर्ल्ड स्कूल के वर्क कल्चर को सर्वश्रेष्ठ प्रमाणित करता है। ऐसी संस्था व नेतृत्व के साथ काम करना हम सब के लिए एक सुअवसर के समान है।