पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में देश में स्थापित हो रहें हैं नये आयाम: सरदार एसपी सिंह

गाजियाबाद। अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने साहिबाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले रैपिड रेल के लोकार्पण को विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है। श्री सिंह ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कल जनसभा को सम्बोधन में गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश को विकास की और नई योजनाएं भी दे सकते हैं। विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने ज़्यादा से ज़्यादा भारी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचेंगे।

श्री सिंह ने एक बयान में बताया कि गत 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने पूरे देश में विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किए हैं। ग़ाजिय़ाबाद में भी सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने दूरदर्शिता दिखाते हुए यहां सड़क व रेल व हवाई मार्ग के विकास से गाजियाबाद को नई पहचान दी है। मेरठ एक्सप्रेस वे, हिन्डन एयरपोर्ट, धोबी घाट आर ओ बी, शहर तक मैट्रो रेल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और अब प्रथम चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का सफर क्षेत्रवासियों को राहत देने वाला है। श्री सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, जनरल वी के सिंह सहित नगर के सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।