-भोजपुर की ग्राम पंचायत पट्टी में राज्यमंत्री की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन
गाजियाबाद। जनपद के विकास खंड भोजपुर की ग्राम पंचायत पट्टी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री ग्राम विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच, विकासखंड भोजपुर की क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सुचेता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव, खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिकारी अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों के विकास विकास खंड स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ग्राम पंचायत पट्टी एवं विकास खंड मुरादनगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, पंचायत घर, खेल मैदान, एस्ट्रोनॉमी लैब, अमृत वन सामुदायिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल जैसे विकास कार्यों तथा समूहों द्वारा किए जा रहे आजीविका संबंधी गतिविधियों एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कराये गए निर्माण एवं विकास कार्यों के बारे में ग्राम वासियों को अवगत कराया तथा किसानों की समस्याओं के समाधान, समय पर बिजली, नहरों में पानी, चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराएं जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

विकास खंड भोजपुर की ब्लॉक अध्यक्ष सुचेता सिंह द्वारा क्षेत्र पंचायत स्तर से कराए जाने वाली विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अथिति राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर समस्त ग्राम वासियों एवं देशवासियों को बधाई दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास के लिए कराए जा रहे विभिन्न कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा ग्राम वासियों को आश्वासन दिया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए सदैव अग्रसर है।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर, पेंशन की समस्याओं को लेकर, बिजली की समस्याओं को लेकर जो भी व्यक्ति विकास खंड स्तर पर या तहसील स्तर पर आता है उसके निराकरण के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राज्य मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत के एक दलित परिवार राजकुमारी पत्नी यशपाल के घर पर क्षेत्रीय विधायक, प्रमुख क्षेत्र पंचायत भोजपुर अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोज किया। कुछ ग्राम वासियों द्वारा ग्राम पंचायत में खडंजा, बिजली, आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं राशन कार्ड की समस्याओं के बारे में राज्य मंत्री को अवगत कराया। जिसके त्वरित निस्तारण हेत संबंधित को निर्देश दिए गए।
















