निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया हवन

गाजियाबाद। किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं जनपद हाथरस के प्रभारी चौधरी राजा वर्मा के जन्मदिवस पर मंगलवार को किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने हवन कर लंबी आयु की कामना की। भगवान महर्षि बाल्मीकि मंदिर पटेल मार्ग पर उनकी दीर्घायु के लिए हवन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, निरोगी और यशस्वी होने की कामना की। साथ ही उनके दीर्घायु होने और करोना महामारी को शांत करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन मे शहर मंडल के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, किसान मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा, नामित पार्षद राकेश त्यागी, मंडल महामंत्री ऋषभ जैन, युवा नेता सनी वाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा महानगर मंत्री आजाद सिंह, वार्ड 19 के वार्ड अध्यक्ष रोहित चौहान, सचिव लोकेश मराठा, किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी कपिल मित्तल, किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष ललित सिंगोत, किसान मोर्चा वसुंधरा मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद, आशीष शर्मा, पार्थ शर्मा, जीतू, अरुण, सागर ढाकोलिया, विकास दीवान, सिद्धार्थ , राहुल, मनोज कुमार, वासु वालिया, सचिन मेहरा, गौरव, राजकुमार, रोहित ढाकोलिया, अंजू सचिन, विक्की बेनीवाल, पिंकी, विजय, भगत जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।