-
प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटे गए चालान
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर आयुक्त धरातल पर कार्य करते नजर आ रहे है। जहां एक तरफ खुद शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहते है। वहीं अन्य अधिकारियों को भी धरातल पर कार्य करने के निर्देश दे रहे है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जोनल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जिसके क्रम में प्रात: 7 से पांचो जोन के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर रहे है। नगर आयुक्त की यह योजना काम आ रही है। ग्राउंड लेवल पर सफाई का लेवल बेहतर हो रहा है। समस्त जोन के प्रभारी न अब केवल अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में लगे हुए हैं। बल्कि स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं।
वसुंधरा जोन के अंतर्गत जोनल प्रभारी राजवीर द्वारा भोवापुर वार्ड संख्या 21, वार्ड संख्या 61 वसुंधरा सेक्टर 8 व 10, के मुख्य चौराहों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार अन्य जोन के प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रातः: भ्रमण कर रह है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार प्लानिंग चल रही है। जिसके क्रम में जोनवार सफाई व्यवस्था अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रतिदिन सभी जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मौके पर सफाई भी कर रहे है, स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट भी किया जा रहा है। मौके पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच भी चल रही है। इस प्रकार की योजना से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ी है।
















