कोरोनाकाल में विपक्ष संवेदनहीन: गुजन शर्मा

-भाजपा के महानगर मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद। वर्तमान समय के विपक्ष से ज्यादा निकम्मा संवेदनहीन विपक्ष इस भारतवर्ष में पहले कभी नहीं रहा। आज के विपक्ष के नेता हो, दल हों वह सिर्फ सत्ता के लिए लालायित हैं। भाजपा के महानगर मंत्री पं. गुंजन शर्मा एडवोकेट ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें चाहे कोविड-19 में दुखद मृत्यु उपरांत जिन लोगों के अंतिम संस्कार में समस्या हुई, उन्हें दिखाना पड़े या वैक्सीनेशन ना लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करना पड़े, ऐसा किया गया। बाद में आपने उसी वैक्सीनेशन को उनके बड़े नेता लगाते सरेआम नजर आते हैं। आज की राजनीति में विपक्ष सिर्फ दिखावे मात्र ही रह गया है, जिसको सिर्फ सत्ता से प्यार है। सत्ता ही उनका एकमात्र लक्ष्य है, जो कि हम सब पहले से जानते हैं, लेकिन जो सबसे दुखद पहलू इस विपक्ष की राजनीति का है, वह है इस अवसाद, परेशानी एवं दुख भरे माहौल में विपक्षी नेता एवं विपक्षी पार्टियां सत्ता के लिए लालायित रहते हुए भारतीय जनमानस के कष्टों का मजाक उड़ाती हुई प्रतीत होती है। जबकि अगर हम पूर्व में जो दल विपक्ष में रहे, उनकी बात करें तो जब-जब देश में ऐसा कोई समय आया, जहां पर भारतीय जनमानस को एकजुट रहने की जरूरत थी तो हमें याद आता है कि अटल बिहारी वाजपेई ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दुर्गा की उपाधि दे दी थी। आज पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी जैसे नेताओं का अकाल जैसा आ गया प्रतीत होता है। मेरा सिर्फ इतना ही मानना है कि विपक्ष को कम से कम इस दुख भरे कठिनाई भरे माहौल में भारतीय जनमानस का मजाक तो कम से कम नहीं उड़ाना चाहिए।