जीडीए में ओएसडी और तहसीलदार को मिली अह्म जिम्मेदारी

गाजियाबाद। जीडीए के प्रवर्तन जोन-4 एवं प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी के रूप में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) एवं तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के आदेश पर दोनों अधिकारियों को जोन का प्रभारी बनाया गया है। सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि प्रवर्तन जोन-4 का प्रभारी ओएसडी सुशील कुमार चौबे को बनाया गया है। प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी के रूप में अधिशासी अभियंता रणबीर सिंह कार्यभार देख रहे थे। लेकिन इनकी शिकायत ज्यादा मिलने पर इन्हें प्रवर्तन जोन प्रभारी पद से हटाया गया।

ओएसडी सुशील कुमार चौबे अब प्रवर्तन जोन-4 और प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी के रूप में कार्य देखेंगे। वहीं, जीडीए प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी रहे अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह के 30 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। जीडीए के तहसीलदार दुर्गेश सिंह को प्रवर्तन जोन-5 का प्रभारी बनाया गया है। इनके क्षेत्र में क्रॉसिंग रिपब्लिक, डूंडाहेड़ा, विजय नगर एवं एनएच-9, वेव सिटी आदि क्षेत्र रहेगा। जीडीए सचिव ने बताया कि जीडीए प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी अपर सचिव सीपी त्रिपाठी,प्रवर्तन जोन-2 एवं 3 ओएसडी गुंजा सिंह, प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन,प्रवर्तन जोन-8 के प्रभारी अधिशासी अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह होंगे।

इसके अलावा जीडीए ओएसडी गुंंजा सिंह को पूर्व के आवंटित कार्यों के साथ अब जोन-1 से 8 तक के प्रभारी संपत्ति के रूप में कार्यभार सौंपा गया। वहीं,सहायक अभियंता सुरजीत को पूर्व के कार्यों के साथ संपत्ति जोन-1 से 4 तक का प्रभारी संपत्ति के अनुमोदन के उपरांत जीडीए की ओर से रजिस्ट्री संबंधी प्रपत्रों पर हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया गया। जबकि सहायक अभियंता विनय कुमार वर्मा को पूर्व के कार्यों के साथ संपत्ति जोन-5 से 8 तक प्रभारी संपत्ति से अनुमोदन के उपरांत रजिस्ट्री संबंधी प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया हैं।