दिपावली पर्व पर पीएसी 41 वाहिनी लाईटों से हागी रौशन

गाजियाबाद। प्रकाश पर्व दिपावली को लेकर वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा गुरुवार को पीएसी 41 वाहिनी में नगर निगम के माध्यम से लाइटें लगाई गई। दीपावली में कोई भी क्षेत्र अंधेरे में न रहे इसके लिए पार्षद हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि नगर निगम के माध्यम से क्षेत्र में हर जगह उजाला रहे। पार्षद मनोज गोयल ने कहा आज से त्योहारी सीजन चालू हो गया है। क्षेत्र को अंधेरा मुक्त करने के लिए खराब पड़ी लाईटों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में कहीं भी अंधेरा न रहे।

इस कार्य में नगर निगम भी सहयोग किया जा रहा है। जो कि सराहनीय है। दीपावली प्रकाश का त्यौहार है, इसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने प्रकाश पर्व को ईको फेन्डली तरीके से मनाये जाने को कहा। लाईट कार्य पूरा होने पर पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमग होने लगेगा। 10 लाइटें पीएससी में लगाई गई। इस मौके पर गुड्डी, मनोज वर्मा, विनीता, भाजपा नेता अवधेश कटिहार सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।