गाजियाबाद। दीपावली पर्व व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर का भ्रमण किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दीपावली पर्व से पूर्व शहर को प्रकाश युक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को बताया गया। कुछ स्थानों पर सौंदर्य करण की कार्यवाही के लिए भी कहा गया, छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। सिटी, मोहन नगर तथा विजयनगर जोन स्थित छठ घाटों की सफाई व्यवस्था तथा आवश्यक निर्माण व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसमें मौके पर पहुंच कर नगर आयुक्त द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश निर्माण विभाग की टीम को दिए। साथ ही सौंदर्य करण की कार्यवाही में भी तेजी लाने के लिए कहा गया। हिंडन छठ घाट पर निर्माण की एक्शन देशराज सिंह, जेई एसके गंगवार उपस्थित रहे।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि मेयर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के समस्त छठ घाटों पर कार्यवाही चल रही है। पूर्व निर्मित छठ घाटों की मरम्मत रंगाई पुताई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो रहा है। इसके अलावा आगंतुकों के सुविधा के दृष्टिगत रूट के अनुसार पैच वर्क की कार्यवाही हो चुकी है। नगर आयुक्त द्वारा अन्य विभागों को जलकल विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, को भी समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
पुलिस प्रशासन के साथ बाजारों को व्यवस्थित करने में जुटा निगम
नगर निगम द्वारा आगंतुकों तथा शहर निवासियों की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्था बनाई हुई है। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग नगर निगम को प्राप्त होता रहा है। इसी क्रम में नवयुग मार्केट में अवैध रूप से आठ खोके जीडीए तथा नगर निगम के बीच की रोड़ पर रख दिए गए थे।

जिसकी शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लिया गया। मौके पर जोनल प्रभारी गजेंद्र द्वारा ईटीएफ टीम तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध रूप से रखे हुए खोके हटवाए गए और कब्जा होने से बचाया गया। त्योहार के समय पर बाजारों में भीड़ अत्यधिक उमड़ती है। जिसकी व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम भी अहम भूमिका निभा रहा है।
















